पीड़ित परिवार को हर संभव न्याय दिलाने की एसपी से की मांग

कबाड़ी व्यवसायी स्व मनोज कुमार साह की मृत्यु के बाद बुधवार को भामाशाह विचार मंच ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की.

भामाशाह विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष ने मृतक मनोज साह के परिजनों से मिलकर ली जानकारी

सहरसा. विगत दिनों गांधीपथ निवासी कबाड़ी व्यवसायी स्व मनोज कुमार साह की मृत्यु के बाद बुधवार को भामाशाह विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सीमांचल के सह प्रभारी नरेश साह ने मंच पदाधिकारियों के साथ शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली. शोक एवं संवेदना व्यक्त करते उन्होंने कहा कि स्व साह सौरबाजार में कबाड़ी की दुकान चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे. उनके ऊपर बिजली तार चोरी का आरोप लगाकर सौरबाजार थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की गयी, जिससे मनोज साह की निजी अस्पताल में मृत्यु होने का आरोप है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर बात की व पीड़ित परिवार को हर संभव न्याय दिलाने की बात कही. साथ ही उच्च स्तरीय जांच कर दोषी पुलिसकर्मी को बर्खास्त करने की मांग की. जिलाध्यक्ष डॉ शशांक सुमन विक्की ने कहा कि एक हफ्ते से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी इस मामले की न जांच हो सकी एवं ना अभी तक प्राथमिक दर्ज की गयी है. सुशासन की सरकार में यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि मृतक के आश्रितों को एक सरकारी नौकरी एवं तत्काल 20 लाख की राशि दी जाये, जिससे उनके छोटे-छोटे बच्चों का भरण पोषण एवं शिक्षा ग्रहण कर सके. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अविलंब मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की हो. नहीं तो भामाशाह विचार मंच निर्णायक संघर्ष करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >