जमीन अधिग्रहण में लूट खसोट की जांच कराने की मांग

जमीन अधिग्रहण में लूट खसोट की जांच कराने की मांग

सत्तरकटैया. जनसंघ परिवार संगठन पुरीख अध्यक्ष जयशंकर सिंह व उपाध्यक्ष अजय कुमार निषाद ने संयुक्त सचिव सड़क परिवहन व राजमार्ग को आवेदन देकर भारतमाला परियोजना एनएच 327ई एक्सटेंशन सुपौल, सहरसा में भू-अर्जन कार्यालय द्वारा जमीन अधिग्रहण में किये गये व्यापक लूट-खसोट व कार्य एजेंसी धारीवाल विलटेक लिमिटेड द्वारा की जा रही घोर अनियमितता की जांच कराने की मांग की. उन्होंने बताया कि भारतमाला परियोजना एनएच 327ई एक्सटेंशन सुपौल, सहरसा में भू अर्जन कार्यालय द्वारा मनमाने तरीके से रैयतों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है. जिसमें कृषि भूमि को आवासीय व आवासीय भूमि को कृषि व गैर रैयती जमीन का भी अधिग्रहण कर गजट प्रकाशित कर दिया गया है. जिसके कारण दोनों जिले में हजारों की संख्या में रैयत अनावश्यक वाद विवाद के चक्कर में उच्च न्यायालय पटना द्वारा गठित मध्यस्थ के यहां वाद दायर कर बेवजह चक्कर लगा रहे हैं. राज्य एवं भारत सरकार के प्रति घृणा व रोष पैदा कर रहे हैं. निर्माण कार्य में लगे एजेंसी धारीवाल विलटेक लिमिटेड द्वारा मनमाने तरीके से कार्य किया जा रहा है. कार्य के लिए अधिगृहित जमीन में सीमांकन भाग को छोड़कर मनमाने तरीके से निर्माण किया जा रहा है. सीमांकन से कहीं अधिक तो कहीं कम भाग पर कार्य किया जा रहा है. जिसके कारण गरीब व असहाय लोगों के घर को बुलडोजर से तोड़ दिया गया है. पूर्व से बने नाले के ढक्कन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं. पूल एवं पुलिया के निर्माण में एप्रोच रोड़ में धसान हो रहा है. सड़क के सटे भाग से ही मिट्टी की कटाई की जा रही है. जिससे मानव जीवन एवं पशुओ को मौत का आमंत्रण दिया जा रहा है. धारीवाल विलेटक लिमिटेड के कार्य से ऐसा प्रतीत होता है कि सभी कार्य लूट के पैसों से हो रहा है. उन्होंने अनुरोध किया कि तथ्यों की एसआईटी गठित कर जांच करायी जाय. जिससे आमजनों में राज्य एवं देश की सरकार के साथ-साथ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय पर लगाये जा रहे दाग को धोया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >