दो बेटियों को छोड़ दुनिया से विदा हुए सीआरपीएफ जवान प्रदीप कुमार, गांव में पसरा मातम

सहरसा के बसनही थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी सीआरपीएफ जवान प्रदीप कुमार उर्फ दिलीप झा का मुंबई के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे फेफड़े के संक्रमण और कैंसर से पीड़ित थे. उनके पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ पैतृक गांव लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.

सोनवर्षा राज (सहरसा) : बसनही थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव निवासी और सीआरपीएफ में पदस्थापित प्रदीप कुमार उर्फ दिलीप झा का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे पुणे में पदस्थापित थे. बताया गया कि फेफड़े में संक्रमण और कैंसर की बीमारी के कारण उनका मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा था. इसी दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.

पार्थिव शरीर पहुंचते ही मचा कोहराम

प्रदीप कुमार स्वर्गीय जगन्नाथ झा के पुत्र थे. चार भाइयों में वे तीसरे स्थान पर थे. उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र करीब 12 और 10 वर्ष बतायी गयी है.

निधन के बाद सीआरपीएफ कर्मियों ने उनके पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से पटना पहुंचाया. इसके बाद मुजफ्फरपुर सीआरपीएफ कैंप से पहुंचे करीब दर्जनभर जवानों ने पटना एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर को रिसीव किया और पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव बड़गांव पहुंचाया.

अंतिम दर्शन के लिए उमड़े ग्रामीण

पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गये. ग्रामीण प्रतिनिधि बोवा खां, सरपंच प्रतिनिधि अरुण झा, बसनही थानाध्यक्ष विकास कुमार और सब-इंस्पेक्टर धरबेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

सीआरपीएफ जवान के निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है. परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >