रास्ते के विवाद में चचेरे भाई की गला रेत हत्या

बिहरा थाने के सिहौल वार्ड नंबर छह में रविवार को रास्ते के विवाद में हुई हिंसक झड़प में एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी.

सहरसा : बिहरा थाने के सिहौल वार्ड नंबर छह में रविवार को रास्ते के विवाद में हुई हिंसक झड़प में एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार विकास कामत पिता अनिल कामत व रजनीश कामत पिता गोपाल कामत के बीच रास्ता विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई, जिसमें विकास कामत ने चाकू से गले पर प्रहार कर चचेरे भाई 18 वर्षीय रजनीश कुमार की हत्या कर दी. वहीं, रजनीश के पिता गोपाल कामत को भी चाकू मारकर घायल कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >