saharsa, बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद शहीद रमण झा स्मृति स्थल पर उपवास जारी
Copied link
बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद शहीद रमण झा स्मृति स्थल पर उपवास जारी
सहरसा मुख्यालय से विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट,
बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों द्वारा बनगांव चौक स्थित शहीद रमण झा के स्मृति स्थल पर दूसरे दिन सोमवार को भी आमरण उपवास जारी रहा. शहर में कब्जा किये गये गौशाला को तत्काल मुक्त कर उसे पूर्ण रूप से सुचारू रूप से चालू करने को लेकर कार्यकर्ता आमरण उपवास पर बैठे हैं. उन्होंने बेसहारा गौवंश को सुरक्षित आश्रय देने एवं सरकार द्वारा गौशाला के नाम पर आने वाले फंड्स की पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है. अनशनकारियों ने कहा कि आज सड़कों पर तड़पती, तस्करों से बचाई गई गौमाताओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं है. जिसके कारण उनकी जान जा रही है. यह केवल एक मांग नहीं, बल्कि हमारे धर्म, कर्तव्य एवं मानवता की आवाज है. उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती यह आमरण उपवास जारी रहेगा. अनशनकारियों में मानस मिश्रा, मोनू सिंह, एसके नायक, आशीष सिंह, आलोक झा, सौरभ सिंह, सन्नी सिंह, राजीव कुमार खां, आयुष पोद्दार, राहुल कुमार खां, त्रिपुरारी सिंह, नवजोत सिंह, अंकित, मुरारी कात्यायन सहित अन्य मौजूद थे. फोटो -सहरसा – अनशन पर बैठे कार्यकर्ता
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.