पैसे के बिना नहीं हो पा रहा घर का निर्माण

नगर आयुक्त को सभी लोगों ने आवेदन दिया. फिर भी दूसरे किस्त का भुगतान नहीं हो पाया.

प्रधानमंत्री आवास योजना फेज छह के द्वितीय किस्त भुगतान को लेकर डीएम को दिया आवेदन सहरसा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 45 के दर्जनों लाभुकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना फेज छह के तहत द्वितीय किस्त के भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया. लाभुक मो यूसुफ राईन, मो रहमान राईन, नजरा खातून, रेशमा खातून ने बताया कि रूपनगरा वार्ड 45 में कुल 170 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना फेज छह के तहत आवास के लिए स्वीकृति मिली था. प्रथम किस्त की राशि लगभग सात महीने पहले 50 हजार रूपया दिया गया. उस राशि से अपना अपना घर लिंटर तक पूर्ण कर लिया गया. लेकिन उसके बाद अभी तक द्वितीय किस्त की राशि का भुगतान नहीं किया गया. जिससे भवन का कार्य पूर्ण नहीं किया जा सका. दूसरे किस्त के भुगतान को लेकर वे लोग मौखिक रूप से नगर निगम के नगर आयुक्त से कई बार मिले. लेकिन द्वितीय किस्त का भुगतान नहीं हो पाया. जिसको लेकर पूर्व में नगर आयुक्त को सभी लोगों ने आवेदन दिया. फिर भी दूसरे किस्त का भुगतान नहीं हो पाया. जबकि अन्य दर्जनों लोगों को भुगतान भी कर दिया गया है. लेकिन शेष बचे दर्जनों लोगों को द्वितीय किस्त की राशि का भुगतान नहीं किया गया. जिसके कारण अपने परिवार एवं बाल बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे किसी तरह गुजर बसर करने को विवश हैं. उन्होंने द्वितीय किस्त के भुगतान करने की मांग की. जिससे बच्चों एवं परिवार के साथ छत के नीचे रह सके. आवेदन देने वालों में मो सुलेमान, बीवी रूबेदा खातून, अमीना खातून, सहानी खातून, कबीला खातून, गुलशन खातून, मो सहमत, झक्सी देवी, समीना खातून, बीवी मकीना खातून, एमून खातून, नवीशा खातून, मो शकूर, जमुना खातून सहित अन्य शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >