कांग्रेस ने हर घर तिरंगा अभियान चला आमजनों को किया जागरूक

कांग्रेस ने हर घर तिरंगा अभियान चला आमजनों को किया जागरूक

देश व प्रदेश हित में मांगा पार्टी का समर्थन महिषी. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बुधवार को पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पदयात्रा की. साथ ही आमजनों से देश व प्रदेश हित में पार्टी का समर्थन मांगा. एआईसीसी सदस्य डॉ तारानंद सादा की अगुवाई में पार्टी के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता महिषी, नवहट्टा सीमा क्षेत्र पर स्थित तेलहर पंचायत के पोखरभिंडा में प्रवेश कर तेलहर, लक्ष्मीपुर धोरे, पस्तवार के रास्ते बलुआहा बाजार तक नारेबाजी करते लोगों को अपने घर तिरंगा लहराने की अपील की. प्रखंड अध्यक्ष नजमूल होदा की अध्यक्षता में क्षेत्र के गंडोल चौक पर कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करते डॉ सादा ने कहा कि हर घर तिरंगा का उद्देश्य आमजनों को कांग्रेस के झंडा के नीचे भाजपा व फिरका परस्त ताकतों से राष्ट्र को बचाने व संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाना है. देश बर्बादी के कगार पर है. भाजपा व आरएसएस वालों ने संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा जमा भय व आतंक का माहौल बना सत्ता में बने रहना चाहती. कांग्रेस व अन्य विरोधी दलों पर दमनकारी नीति अपना सामाजिक सदभावना बिगाड़ने की तिकड़म में लगे रहते हैं. कश्मीर व मणिपुर जल रहा है व सरकार में बैठे लोग धार्मिक उन्माद फैला लोगों का ध्यान मंहगाई, बेरोजगारी से भटकाने में लगे हैं. प्रधानमंत्री मोदी देश पर लाखों करोड़ों का कर्जा उठा अपने दोस्तों को अमीर बनाने में लगे हैं. सामाजिक न्याय की नीति को छोड़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी भाजपा के गोद में खेल रहे हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में हमें एकजुट हो नीतीश सरकार को सबक सिखाना होगा. सभा को कार्यक्रम प्रभारी अनोखा सिंह, जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा, नईम उद्दीन, केसर कुमार सिंह, प्रेमलाल सादा सहित अन्य ने संबोधित करते लोगों को पार्टी में वापसी का आह्वान किया. मौके पर वरिष्ठ पार्टी नेता मनोज मिश्र, पूर्व मुखिया नागेंद्र पासवान, प्रशांत यादव, राम विनय यादव, सुमन कुमार राय सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >