समय सीमा के अंदर सटीक व निष्पक्ष तरीके से संपन्न करें कार्य

समय सीमा के अंदर सटीक व निष्पक्ष तरीके से संपन्न करें कार्य

बीडीओ ने मतदाता सूची को लेकर बीएलओ के साथ की समीक्षात्मक बैठक बनमा ईटहरी . प्रखंड कार्यलय में प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन कुमार झा की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची की अद्यतन प्रक्रिया की समीक्षा व आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. बैठक में बीडीओ ने सभी बीएलओ को मतदाता सूची में सुधार, नाम जोड़ने और विलोपन से संबंधित प्रपत्र संख्या 6, 7 और 8 को सही ढंग से भरने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ निर्धारित समय सीमा के अंदर सटीक व निष्पक्ष तरीके से कार्य संपन्न करें, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से वंचित न रह जाये. बैठक में तकनीकी सहयोग के लिए संबंधित कर्मी भी मौजूद थे. बीडीओ ने कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे पूरी गंभीरता से लिया जाना चाहिए. उन्होंने सभी बीएलओ से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सतर्कता से कार्य करते हुए मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करें. इस बैठक में प्रशिक्षक सुभाष चन्द्र कुमार, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, श्रवण कुमार सहित प्रखंड के सभी बीएलओ मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >