ससमय निष्पादित करें निर्वाचन संबंधी कार्य

प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित सभागार में बुधवार से बीएलओ को प्रशिक्षण के लिए आयोजित दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया.

सलखुआ. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित सभागार में बुधवार से बीएलओ को प्रशिक्षण के लिए आयोजित दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्षता कर रहे एईआरओ सह बीडीओ मधु कुमारी, अंचलाधिकारी पुष्पांजलि कुमारी, आईटी अभिषेक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण के प्रथम दिन 44 बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीएलओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. आईआईआईडीईएम द्वारका नई दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षक दिलीप कुमार, सहरसा से प्रशिक्षण प्राप्त मो याहिया आजमी, नितेश नंदन द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में जेंडर रेसियो, फॉर्म 6, 6 क, 7 और 8 की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए बीएलओ की भूमिका, कार्य निर्वहन, दायित्व और रोल प्ले की जानकारी दी गयी. मौके पर निर्वाचन विभाग के दिनेश सिंह, राजीव रंजन, कार्यपालक सहायक लक्ष्मण कुमार, गौतम कुमार, बीएलओ माहिर अली, राजेश भारती, अजय कुमार, रामवृक्ष पासवान, रामपुकार सिंह, सुदिन कुमार, मुर्तुजा अली, मो फखरे आलम सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >