बनगांव की विख्यात घुमौर होली में बरसे रंग-गुलाल, देश में भाईचारे का प्रतीक

Bangaon Famous Ghumour Holi: होली को राजकीय दर्जा मिलने के साथ तीन दिवसीय बनगांव होली महोत्सव होते रहने के कारण बनगांव की होली और उत्साहपूर्ण हो गयी. जिसमें दिन में होली और शाम में शास्त्रीय संगीत पर लोग आनंदित होते आ रहे हैं.

Bangaon Famous Ghumour Holi: होली को लेकर गुरुवार सुबह से ही लोगों मे एक अलग उमंग लग रहा था. पारंपरिक बनगांव होली को लेकर ग्रामीण ज्यादा उत्साहित थे. गुरुवार सुबह के बाद लोग घरों से निकल एक दूसरे पर रंग सहित मिट्टी लगा होली की शुरुआत करते गोलबंद होना शुरू हो गये. जिसमें गांव के सहित बाहर से भी होली खेलने आये अन्य संप्रदाय के लोग शामिल थे. एकजुट होने के बाद सभी एक साथ बनगांव भगवती स्थान परिसर पहुंचे व भगवती को नमन करते एक झुंड में होली मनायी. शिरोमणी संत लक्ष्मीनाथ गोस्वामी द्वारा 18 सदी में बनगांव होली को एक नये स्वरूप में देने के कारण बनगांव की होली और प्रसिद्ध हो गयी थी.

बनगांव होली बन गया देश में भाईचारे का प्रतीक

18वीं सदी में परमहंस संत लक्ष्मीनाथ गोस्वामी द्वारा बनगांव में कृष्ण जन्माष्टमी और होली पर्व को एक आदर्श के रूप में मनाने के कारण मिथिला सहित देश में इन पर्वों को सामाजिक भाईचारे के रूप में विख्यात हो गया. जो आज भी बनगांव में रह रहे सभी धर्मों एवं वर्गों के लोगों द्वारा परमहंस संत लक्ष्मीनाथ गोस्वामी के आदर्शो का पालन करते एक दूसरे के दरवाजे पर एक झुंड बनाकर जाकर होली मनाते आ रहे हैं. जिसे घुमौर होली के रूप में देखा जाता है. जिसकी प्रसिद्धि के कारण ही प्रत्येक वर्ष बनगांव होली मनाने और देखने स्थानीय सहित देश विदेशों के भी की राजनेता और प्रसिद्ध लोग आते रहते हैं.

हेमंत बृजवासी की प्रस्तुति पर झूमे लोग

बनगांव होली के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय बनगांव होली महोत्सव के पहले दिन बुधवार को बनगांव कलावती उच्च विद्यालय खेल मैदान में सुप्रसिद्ध गायक हेमंत बृजवासी ने आध्यात्मिक, होली सहित अन्य मनोरंजक गीत गाकर दर्शकों का मनमोह लिया. वहीं बुधवार शाम भगवती स्थान में दिल्ली के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित हरिश तिवारी ने अपने शास्त्रीय गायिका से लोगों को आनंदित कर दिया. महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को बनगांव बिषहरी स्थान में पुणे की प्रस्तुति शास्त्रीय गायिका सावणी सिंदे और शास्त्रीय गायक पंडित हरिश तिवारी ने अपनी अपनी प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मनमोह लिया.

इसे भी पढ़ें: Bhumi Survey: नीतीश सरकार ने बढ़ाई जमीन सर्वे की समय सीमा, दिसंबर 2026 तक होगा सर्वेक्षण, जानें लेटेस्ट अपडेट

इसे भी पढ़ें: Bihar: होली से ठीक पहले दो एयरपोर्ट पहुंचे सीएम नीतीश, अधिकारियों से बोले- जल्द पूरा हो निर्माण कार्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >