सीओ ने मांगी माफी, काम पर लौटे कर्मी

सीओ सौरभ कुमार द्वारा अपने ही महिला कर्मी पर अभद्र भाषा का उपयोग कर प्रताड़ित करने के शिकायत के बाद समाहरणालय संघ और बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के द्वारा सीओ सौरभ कुमार के विरुद्ध उग्र आंदोलन करने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया.

कहरा. सीओ सौरभ कुमार द्वारा अपने ही महिला कर्मी पर अभद्र भाषा का उपयोग कर प्रताड़ित करने के शिकायत के बाद समाहरणालय संघ और बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के द्वारा सीओ सौरभ कुमार के विरुद्ध उग्र आंदोलन करने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया. इसके बाद देर शाम सीओ द्वारा महिला कर्मी से माफी व दोबारा अपने किसी अन्य अधीनस्थ कर्मियों से भी दुर्व्यवहार नहीं करने की बात कहने के बाद समाहरणालय संघ एवं बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सदस्यों के साथ समझौता के बाद विवाद को खत्म किया गया. इसके बाद कहरा अंचल एवं प्रखंड कर्मियों ने बुधवार से अपने नियमित कार्यों में लग गये. मालूम हो सोमवार को सीओ सौरभ कुमार द्वारा अपने ही अधीनस्थ महिला कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने के बाद मंगलवार को कार्यालय पहुंचे. अंचल और प्रखंड कर्मियों ने सीओ सौरभ कुमार के रवैये के विरोध में आक्रोश प्रकट कर सीओ सौरभ कुमार पर कार्रवाई नहीं होने पर अंचल और प्रखंड कर्मियों द्वारा अपने अपने स्तर का कार्य बंद कर देने चेतावनी दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >