बच्चों ने लगायी विज्ञान प्रदर्शनी

बच्चों ने लगायी विज्ञान प्रदर्शनी

दिव्य ज्योति सेंट्रल स्कूल सह दिव्य ज्योति प्ले स्कूल प्रांगण में हुआ आयोजन सहरसा . दिव्य ज्योति सेंट्रल स्कूल सह दिव्य ज्योति प्ले स्कूल प्रांगण में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बच्चों द्वारा बहुत सारे विषयों कृषि प्रौद्योगिकी, कृषि उत्पादकता, प्रदूषित प्रदूषण मुक्त भारत, जल संरक्षण, होलोग्राम, परिस्कोप, वाटर डिस्पेंसर व अन्य सारे विज्ञान से जुड़े प्रदर्शनी को लगाया गया. जिससे सभी को अपनी जवाबदेही से अवगत कराया जा सके. निदेशक रवि शंकर सिंह ने कहा कि बच्चों ने विज्ञान के प्रति अपनी रूचि व प्रतिभा को प्रदर्शित किया है. जिससे अन्य बच्चों में भी जिज्ञासा बढ़ेगी. विद्यालय के बच्चों ने जिस कला का प्रदर्शन किया है. इससे लोगों में भी जागरूकता बढ़ेगी. आज पर्यावरण प्रदूषण सबसे अहम मुद्दा हो गया है. लोगों की जागरूकता से ही इसमें हद तक काबू पाया जा सकता है. बच्चों ने पर्यावरण से संबंधित प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया है. अन्य बच्चों ने भी अच्छे प्रोजेक्ट तैयार किये. जो काफी उत्साह वर्धक है. मौके पर प्राचार्य दीपक कुमार, अमित मजूमदार, मनीष कुमार, प्रभात कुमार, चंदन कुमार, कौशल कुमार झा, मैथिली सिंह, डिमाल, चमन सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे एवं बच्चों को प्रोत्साहित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >