अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से बालक घायल, रेफर

अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से बालक घायल, रेफर

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के मनोरी मनोरी चौक के समीप शनिवार की शाम अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से बाइक सवार 11 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे सीएचसी में प्राथमिक उपचार बाद सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी केअनुसार नगर पंचायत के मनोरी गांव निवासी रूपेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर बैठ सोनवर्षाराज बाजार जा रहा था. इस दौरान मनोरी चौक के समीप सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक जेएच 02 एबी 6676 की ठोकर से बाइक सवार सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजन व ग्रामीणों के सहयोग से घायल बालक को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया. जहां बालक की स्थिति गंभीर होने से प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस वाहन को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >