चतरा ने अरार को 18 रनों से हराया

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच शनिवार को अरार व चतरा क्रिकेट टीम के बीच खेला गया

पतरघट. मां दुर्गा क्रिकेट क्लब रहुआ के सौजन्य से रहुआ खेल मैदान पर आयोजित टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच शनिवार को अरार व चतरा क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. इस दौरान चतरा की टीम ने अरार की टीम को 18 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल कर विजेता बना. इससे पूर्व मैच का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि स्थानीय जिप सदस्य संतोष कुमार यादव ने फीता काटकर किया. उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर चतरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते चतरा की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में आठ विकेट पर 246 रनों का लक्ष्य रखा. जिसके जवाब में खेलने उतरी अरार की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में सभी विकेट खोकर 228 रन बनाकर ढेर हो गयी. चतरा की टीम ने 18 रनों से शानदार जीत का परचम लहराया. मैन ऑफ द मैच चतरा टीम के खिलाड़ी अखिलेश कुमार रहे. उन्होंने 44 गेंद पर 88 रनों का बहुमूल्य पारी खेली एवं हैट्रिक छक्का व गगनचुंबी चौका लगाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मैच के अंपायर रणविजय यादव एवं मिथुन यादव थे. उद्घोषक अनिल यादव, देवराज कुमार एवं आलोक कुमार थे. मौके पर टूर्नामेंट अध्यक्ष रणविजय यादव, सचिव संजीव यादव, मनीष कुमार, अनुपम कुमार, चंदन कुमार, नवनीत कुमार, अमन कुमार, विवेक कुमार, सुमन कुमार, धीरेंद्र यादव, प्रह्लाद यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >