चाय दुकान में लगी आग से मची अफरा-तफरी

चाय दुकान में लगी आग से मची अफरा-तफरी

अग्निशमन कर्मियों ने तत्काल आग पर पाया काबू सहरसा . नगर निगम क्षेत्र के बायपास यादव चौक डुमरैल में सोमवार की देपहर गैस सिलेंडर में रिसाव से चाय दुकान में आग लगने से घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. इस दौरान अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी. अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया. उसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. सहायक अग्निशमन पदाधिकारी कन्हाई यादव ने बताया कि डॉली पेट्रोल पंप के निकट यादव चौक पर चाय विक्रेता अनिशुक की चाय दुकान में गैस सिलेंडर में हुए गैस रिसाव से अचानक आग लग गयी. सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन के साथ अग्निशमन कर्मी ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. अगल-बगल के दुकानों को कोई क्षति नहीं हुई. ना ही जानमाल का नुकसान हुआ. समय रहते आग को पूरी तरह बूझा दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >