कार व ऑटो में आमने-सामने की टक्कर, दोनों वाहन जब्त

कार व ऑटो में आमने-सामने की टक्कर, दोनों वाहन जब्त

तेज बारिश के बीच हुआ हादसा, मामूली रूप से घायल हुए ऑटो सवार सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के शाहपुर नवटोलिया शिव मंदिर के समीप शुक्रवार दोपहर एक कार एवं ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. हालांकि घटना के बाद दोनों वाहनों पर सवार लोग मौके से निकल गये, जिस कारण हादसे में घायलों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी. मिली जानकारी के अनुसार सोनवर्षाराज-बैजनाथपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर नवटोलिया शिव मंदिर के समीप कार व ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गयी. हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी, जिस कारण आसपास के लोगों को तत्काल घटना की जानकारी नहीं मिल सकी. स्थानीय लोगों के अनुसार ऑटो सवार कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए, जो इलाज के लिए निजी अस्पताल चले गये. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >