खरीफ अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

आत्मा के उपनिदेशक द्वारा विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी गयी

सत्तरकटैया प्रखंड मुख्यालय स्थित तकनीकी भवन में बुधवार को खरीफ अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन बीडीओ रोहित कुमार साह ने किया. कार्यक्रम में किसानों को खरीफ फसल का उत्पादन से संबंधित जानकारी विस्तार से दी गयी. उद्यान पदाधिकारी ने आम, लीची, ओल, अदरख, हल्दी आदि फसल की जानकारी दी तथा नलकूप लगाने पर विशेष बल दिया गया. आत्मा के उपनिदेशक द्वारा विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी गयी. इस मौके पर बीएओ केदार राय, जिला उद्यान पदाधिकारी शैलेश कुमार, प्रशिक्षु बीएओ सुभाष कुमार एवं विकास कुमार, वैज्ञानिक अरविंद कुमार सिन्हा, नदीम अख्तर सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >