सहरसा. भाजपा जिला कार्यालय पटूआहा में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला कार्यशाला जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भैरवानंद झा ने किया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री राजेश झा राजू, विधान पार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोसी क्षेत्र के संगठन प्रभारी अनिल ठाकुर एवं प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह मौजूद थे.जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पाग पहनाकर स्वागत किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते आगामी सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की. कार्यशाला में जिला पदाधिकारियों, मंच-मोर्चा के अध्यक्ष व संयोजकों, मंडल अध्यक्षों तथा मंडल स्तर पर कार्यक्रम प्रभारी बनाए गये कार्यकर्ताओं के साथ अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई.
भाजपा कार्यकर्ता संगठन की शक्ति हैं
प्रदेश महामंत्री राजेश झा राजू एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोसी क्षेत्र के संगठन प्रभारी अनिल ठाकुर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ जुटें. प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की शक्ति हैं. आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ अभियान को सफल बनाते समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा एवं जनकल्याण का संदेश पहुंचाना है. बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जायेगा. विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे.
अभियान की तैयारियों को लेकर सभी मंडलों में भी कार्यशालाएं आयोजित की जायेगी
अभियान की तैयारियों को लेकर सभी मंडलों में भी कार्यशालाएं आयोजित की जायेगी एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपी जायेगी. कार्यशाला में जिला प्रभारी सुनील कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, डॉ शशि शेखर झा सम्राट, डॉ शिलेंद्र कुमार, अमीर राम, जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह, अनमोल भगत, जिला मंत्री पंकज पाठक सहित जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, मनोज यादव, मिहीर झा, बीएन सहनी, रिंकी देवी, कुमार गौरव, सुमीत सिन्हा, विजय बसंत, सिद्धार्थ सिंह सिद्धु, संजीव भगत, बिपीन कुशवाहा, संतोष गुप्ता, अभिनंदन कुशवाहा, सुरजीत सिंह, सुबोध साह, नरेश पासवान, सुगामनी देवी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री मौजूद थे.
