सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक हुआ जख्मी

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक हुआ जख्मी

बांका. शहर के शिवाजी चाैक पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक जख्मी हो गया. जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया. जानकारी के अनुसार करहरिया निवासी मनोज हरि का पुत्र सागर कुमार बाइक से तेलडीहा मंदिर पूजा करने गया था. घर लौटने के क्रम में शिवाजी चौक पर बाइक तेज रफ्तार में रहने के कारण अंसतुलित हो गया. जिसमें वह गिरकर जख्मी हो गया. चोरी की बाइक को किया बरामद. बांका. सदर पुलिस ने बलियामहरा के समीप से चोरी की बाइक को बरामद किया है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक बाइक बलियामहरा के समीप लावारिश अवस्था में पड़ा है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक की जांच पड़ताल किया तो पता चला कि बाइक चोरी की है. साथ ही बांका थाना में बाइक चोरी का मामला भी दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >