सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत

सहरसा-मधेपुरा मुख्य एनएचआई पर हुई दुर्घटना, तीरी पंचायत के तीरी चकला गांव का था मृतक मनोज सुतिहार सौरबाजार . सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी है. घटना सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग एनएचआई पर पटुआहा के पास गुरुवार देर रात की है. जहां तीरी पंचायत के तीरी चकला गांव निवासी मनोज सुतिहार गुरुवार की रात सहरसा से मजदूरी कर वापस आ रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे आसपास के लोगों द्वारा सहरसा के एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है. मृतक परिवार में वही मात्र एक कमाउ सदस्य था. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे एक लड़का और तीन लड़की को छोड़ चले गये. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. 17 लीटर देसी शराब को किया नष्ट महिषी .विभागीय निर्देश के आलोक में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सीओ अनिल कुमार व उत्पाद अधिकारी की उपस्थिति में जलई ओपी में जब्त किया गया 17 लीटर देसी शराब को नष्ट कराया गया. मौके पर एसआई अमित कुमार, पीएसआई राजकमल सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >