कलिया पुल के पास पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक चालक जख्मी, रेफर

कलिया पुल के पास पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक चालक जख्मी, रेफर

शंभुगंज. शंभुगंज- इंग्लिशमोड़ मुख्य मार्ग पर कलिया पुल के पास बाइक और पिकअप वाहन की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी बाइक चालक की पहचान शंभुगंज थाना क्षेत्र के करसंडी गांव निवासी मंगल राय के पुत्र राहुल कुमार राय के रूप में हुई है. घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी राहुल कुमार राय को इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार करसंडी गांव निवासी मंगल राय के पुत्र राहुल कुमार राय अपने बाइक से अपने घरेलू कार्य से भागलपुर जा रहा था. जहां उक्त स्थान पर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन ने धक्का मार दिया. जिससे बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर गये. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दिये गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया. जबकि जख्मी को इलाज के लिये शंभुगंज सीएचसी में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >