Bihar News: सहरसा को मिली बड़ी सौगात, 158.73 करोड़ की राशि से जंक्शन का होगा कायाकल्प

Bihar News: रेलवे बोर्ड ने सहरसा में यार्ड रिमॉडलिंग परियोजना को मंजूरी दे दी है. इस परियोजना को वर्ष 2023 में ही मंजूरी मिलनी थी.

Bihar News: लंबे इंतजार के बाद सहरसा को आखिरकार रेलवे बोर्ड ने महत्वाकांक्षी परियोजना यार्ड रिमॉडलिंग को मंजूरी दे दी है. 9 दिसंबर को इस महत्वपूर्ण परियोजनाओं को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दी है. हालांकि बजट की राशि कम कर दी गयी है. यार्ड रिमॉडलिंग के लिए शुरुआत में जो प्रपोजल तय किया गया था, उसमें 194 करोड़ की राशि तय की गयी थी. लेकिन रेलवे बोर्ड की गठित कमेटी ने अधिक राशि बताते हुए फिर से प्रपोजल तैयार करने का निर्देश दिया था. जिसके बाद 185 करोड़ की राशि तय की गयी थी. अब रेलवे बोर्ड ने 158 करोड़ 73 लाख की राशि से इस महत्वपूर्ण परियोजना को हरी झंडी दे दी है. सहरसा में यार्ड रिमॉडलिंग की महत्वपूर्ण परियोजना रेलवे बोर्ड द्वारा गठित इंटरेक्शन कमेटी के पास अटकी थी. बजट की राशि काम करते हुए तीन बार इंस्ट्रक्शन कमेटी द्वारा फाइल सर्वे के बाद रेलवे बोर्ड ने इसे अब हरी झंडी दे दी है.

यार्ड रिमॉडलिंग से होगा कायाकल्प

अमृत भारत योजना के बाद सहरसा को यह रेलवे बोर्ड की दूसरी सौगात मिली है. यार्ड रिमॉडलिंग परियोजना से एक तरफ सहरसा जंक्शन का कायाकल्प होगा. वहीं दूसरी ओर यात्री सुविधाओं का भी विस्तार होगा. हालांकि इस परियोजना को वर्ष 2023 में ही मंजूरी मिलनी थी. लेकिन राशि अधिक होने की वजह से यह योजना रेलवे बोर्ड में अटकी हुई थी.

10 प्लेटफार्म और 15 लाइन का होगा विस्तार

सहरसा में यार्ड रिमॉडलिंग परियोजना से नये प्रोजेक्ट में 10 प्लेटफार्म और 15 लाइन होगी. इसके अलावा माल ट्रेन के लिए अलग से लाइन होगी. रैक पॉइंट अलग होगा. वर्तमान में सहरसा में मात्र 5 प्लेटफार्म है.

बंगाली बाजार रेलवे फाटक होगा बंद

इस नये प्रोजेक्ट में शामिल बंगाली बाजार रेलवे फाटक भी शामिल है. रेल सूत्रों के मुताबिक बंगाली बाजार रेलवे फाटक थोड़ा आगे जायेगा. वहीं पश्चिम दिशा से बंगाली बाजार रेलवे फाटक से गंगाजल चौक रेलवे फाटक के बीच रेलवे लाइन के समांतर रोड बनेगा. रेल सूत्रों के मुताबिक बंगाली बाजार रेलवे फाटक बंद होकर बस स्टैंड के ठीक सामने नया रेलवे फाटक होगा. जो बस स्टैंड रोड से होकर यू टर्न होते हुए सड़क पश्चिम दिशा में मिल जायेगी.

प्लेटफॉर्म 2 और 3 के बीच निकलेगी दो लाइन

यार्ड रिमॉडलिंग योजना के तहत प्लेटफार्म दो और तीन के बीच से दो लाइन निकलेगी. वहीं वर्तमान में जो माल गोदाम है वह आगे शिफ्ट होगा. प्लेटफॉर्म 2 और 3 के पास नयी रेल लाइन निकलने से दो नये प्लेटफार्म भी मिलेंगे.

लाइनों के लिए पहले ही किया जा चुका है रिमार्क

10 नये प्लेटफार्म और 15 लाइन कहां-कहां बनेगी, इसके लिए रिमार्क पहले ही किया जा चुका है. वहीं गुड्स लाइन कहां बनेगी, इसका भी रिमार्क किया जा चुका है. इसके अलावा यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं का भी विस्तार होगा. नयी लाइन बनने से ट्रेन आउटसाइड नहीं होगी. इसके अलावा इंजन रिवर्स का भी झंझट समाप्त होगा.

इसे भी पढ़ें: Gaya में शॉकवेव लिथोट्रिप्सी के माध्यम से मरीज की किडनी से निकाली पथरी, नहीं लगाया गया किसी तरह का चीरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >