भारत स्काउट गाइड के छात्रों ने कैंडल मार्च निकाल कर जताया आक्रोश

भारत स्काउट गाइड के छात्रों ने कैंडल मार्च निकाल कर जताया आक्रोश

पहलगाम में बीते दिनों हुए पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद पूरे देश में है आक्रोश सिमरी बख्तियारपुर. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बीते दिनों हुए पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद जहां एक तरफ पूरे देश में आक्रोश है. वहीं दूसरी ओर आतंकी हमले में मारे गये पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित का दौर जारी है. इसी कड़ी में रविवार शाम नगर परिषद क्षेत्र के अनुमंडलीय अस्पताल के पीछे स्थित एक निजी स्कूल के समीप से पूर्व मध्य रेल के भारत स्काउट गाइड के बच्चों और स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया. इस दौरान आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान होश में आओ, भारत माता की जय सहित विभिन्न नारे लगाए गये. इस दौरान युवाओं ने कहा कि पाकिस्तान ने जिस तरह से देश के निहत्थे पर्यटकों पर हमला किया, उसका मुहतोड़ जबाब दिया जायेगा. इस मौके पर सुशांत कुमार, मन्नू कुमार, चंदन कुमार, राहुल कुमार, सुमन कुमार, विशाल कुमार, नीतीश कुमार, गौरव कुमार, कृष्णा कुमार, आरती कुमारी, कल्पना कुमारी, सोनू कुमार सहित अन्य छात्र मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >