पांच दिसंबर को भारत गौरव ट्रेन सहरसा से चलने को तैयार

कोसी के लोगों को दक्षिण भारत के तीर्थ स्थान की यात्रा कराने के लिए पांच दिसंबर को भारत गौरव ट्रेन सहरसा जंक्शन से चलने को तैयार है.

रैक पहुंची सहरसा, सुबह सात बजे खुलेगी

सहरसा. कोसी के लोगों को दक्षिण भारत के तीर्थ स्थान की यात्रा कराने के लिए पांच दिसंबर को भारत गौरव ट्रेन सहरसा जंक्शन से चलने को तैयार है. इसकी रैक सहरसा पहुंच चुकी है और कोपरिया स्टेशन पर लगायी गयी है. पांच दिसंबर को यह ट्रेन तीर्थ यात्रियों को लेकर सहरसा जंक्शन से सुबह सात बजे रवाना होगी. ट्रेन चलाने को लेकर आईआरसीटीसी के अधिकारियों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. भारत गौरव ट्रेन में 12 रातें और 13 दिन की यात्रा होगी. यह ट्रेन तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम, मल्लिकार्जुन आदि तीर्थ स्थान के दर्शन करायेगी. इस ट्रेन में सहरसा से खुलने के बाद निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बनारस में यात्रियों की बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग होगी. आइआरसीटीसी के अधिकारियों के मुताबिक भारत गौरव ट्रेन में लगभग सभी सीट फुल हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >