बीडीओ की जांच में स्कूल में मिली अनियमितता

बीडीओ की जांच में स्कूल में मिली अनियमितता

अध्यक्ष, सचिव व ग्रामीणों ने आवेदन देकर की थी शिकायत पतरघट. मध्य विद्यालय धबौली के विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष व शिक्षा समिति सचिव सहित स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से की गयी शिकायत पर शनिवार को बीडीओ ने विद्यालय पहुंचकर गहनता पूर्वक जांच की. बीडीओ पुलक कुमार ने बताया कि वर्तमान विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष सुशीला देवी, सचिव गुंजन देवी सहित अन्य द्वारा आवेदन में उक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रमणि प्रसाद गुप्ता पर विद्यालय संचालन में भारी पैमाने पर गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया था तथा उक्त विद्यालय के पूर्व वित्तीय प्रभारी मध्य विद्यालय टेमा टोला के प्रधानाध्यापक रामेंद्र कुमार व प्रभारी प्रधानाध्यापक की मिलीभगत से एमडीएम सहित अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए विभाग द्वारा उपलब्ध करवाये गये सरकारी राशि का गबन किये जाने का आरोप लगाया है. बीडीओ ने कहा कि उनके द्वारा जांच के दौरान सचिव द्वारा बताया गया कि बगैर उनकी सहमति के अक्तूबर 2024 से पूर्व लगभग 6 माह का बिना एमडीएम चलाये पूर्व वित्तीय प्रभारी द्वारा एमडीएम की राशि उठाव कर गबन किया गया है. उनके द्वारा सभी संचिकाओं का गहनता पूर्वक अवलोकन किये जाने के दौरान अनियमितता किए जाने की बात सामने आयी है. बीडीओ ने कहा कि उक्त विद्यालय में कुल 302 नामांकित बच्चों में शुक्रवार को 170 उपस्थिति दर्ज है. जबकि शनिवार को मात्र 51 छात्र-छात्रा उपस्थित पाये गये. उन्होंने बताया कि विगत 22 जनवरी से विद्यालय में लगातार बंद एमडीएम चालू करने सहित बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने व स्कूल की साफ-सफाई सहित पठन पाठन की स्थिति में सुधार लाने का प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया है. बीडीओ ने कहा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र देते उसकी प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी को उपलब्ध करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >