आग से सुरक्षा को लेकर की बैठक व मॉकड्रिल कर किया जागरूक

आग से सुरक्षा को लेकर की बैठक व मॉकड्रिल कर किया जागरूक

सहरसा . सदर अनुमंडल अग्निशमन द्वारा गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न भागों में जागरूकता अभियान चलाया गया. अग्निशमन कर्मी विश्वजीत कुमार, नागमणि कुमार, अभिमन्यु राज, मिथिलेश कुमार सिंह, बिट्टू कुमार, अभिषेक कुशवाह ने कोल्ड स्टोर शिवपुरी ढाला वार्ड संख्या 13, शिवपुरी ढाला वार्ड संख्या पांच, सिमराहा दुर्गा मंदिर वार्ड संख्या चार व पांच, बैजनाथ पट्टी वार्ड संख्या चार, सुखासन वार्ड संख्या तीन, हकपाड़ा वार्ड संख्या पांच में जागरूकता अभियान चलाया. वहीं बिजवार वार्ड संख्या 11, 12, पंचायत सिरवार वीरवार, पौराडीह वार्ड संख्या 13, जजौरी पंचायत सिरवार वीरवार प्रखंड महिषी में ग्रामीणों के बीच मॉक ड्रिल एवं बैठक के माध्यम से आग से सुरक्षा एवं बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी. जिसमें गैस सिलेंडर की आग, बिजली की आग, गांव की आग, झुग्गी-झोपड़ी की आग, बिड़ी सिगरटे की आग लगने पर क्या करें क्या नहीं करें के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही अग्निशमन सेवा का सरकारी संपर्क नंबर एवं लीफलेट का वितरण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >