आग से सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक

अनुमंडल अग्निशमन विभाग द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को आग से सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया.

सहरसा. अनुमंडल अग्निशमन विभाग द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को आग से सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. प्रधान अग्निक प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में रफीक अंसारी, राम कुमार, अभिमन्यु राज, राहुल कुमार, बिट्टू कुमार, रतन कुमार गुप्ता, सनोज कुमार, शरदेन्दु कुमार, अभिषेक कुशवाहा, बिट्टू कुमार ने कहरा प्रखंड के बटराहा वार्ड 36, शर्मा चौक वार्ड 42, वार्ड 24, गंडोल वार्ड तीन, छह, रही टोला वार्ड 15 पंचायत बघवा प्रखंड महिषी, पस्तवार वार्ड संख्या दो, तीन, चार पंचायत पस्तवार, बेरो वार्ड नंबर छह, गोपीपुर वार्ड नंबर दो प्रखंड नवहट्टा में ग्रामीणों के बीच मॉक ड्रिल एवं बैठक के माध्यम से आग से सुरक्षा, बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. जिसमें गैस सिलेंडर की आग, बिजली की आग, गांव की आग, झुग्गी-झोपड़ी की आग, बिड़ी सिगरेट की आग लगने पर क्या करें क्या ना करें के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही अग्निशमन सेवा का सरकारी संपर्क नंबर, लीफलेट के माध्यम से जागरूक किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >