बच्चों से लेकर अभिभावकों तक को पढ़ाया सुरक्षित यातायात का पाठ

जिलाधिकारी सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्देश पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के बीच प्रखंड के दियारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में छात्रों को सड़क सुरक्षा का मजबूत संदेश दिया गया.

बच्चों ने लिया सुरक्षित जीवन का संकल्प

सलखुआ. जिलाधिकारी सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्देश पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के बीच प्रखंड के दियारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में छात्रों को सड़क सुरक्षा का मजबूत संदेश दिया गया. कोसी तटबंध के अंदर स्थित चिड़ैयां संकुल अंतर्गत मध्य विद्यालय रैठी सहित कई विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों से लेकर अभिभावकों तक को सुरक्षित यातायात का पाठ पढ़ाया गया.

सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्कता घटी, तभी बढ़ीं दुर्घटनाएं : सुदर्शन गौतम

अभियान का नेतृत्व संकुल समन्वयक सह प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन कुमार गौतम ने किया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलायी गयी. शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाएं कई परिवारों की खुशियां छीन लेती हैं. यदि बचपन से ही बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी और अनुशासन की आदत डाल दें तो भविष्य में दुर्घटनाओं की संख्या खुद कम हो जायेगी. उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय ट्रैफिक संकेतों, जेब्रा क्रॉसिंग और ट्रैफिक लाइट का पालन जीवन रक्षा का सबसे सरल उपाय है. कार्यक्रम में बच्चों को यह भी बताया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल कितना खतरनाक हो सकता है. दोपहिया वाहन के लिए हेलमेट और चारपहिया वाहन के लिए सीट बेल्ट को जीवन का सुरक्षा कवच बताते हुए उन्होंने नाबालिगों को वाहन न चलाने और तेज रफ्तार से बचने की अपील की. बच्चों को सड़क पार करने के सुरक्षित तरीकों की भी व्यावहारिक जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक शिवकुमार, जयकृष्ण यादव, परमानंद कुमार, नवनीत कुमार, अजीत कुमार, सरिता कुमारी, दिगंबर शंकर, प्रमोद गुरुदेव सहित कई शिक्षक-शिक्षिका मौजूद रही. कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने न सिर्फ नियमों के पालन का संकल्प लिया, बल्कि अपने घर-परिवार और गांव तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाने का भरोसा भी जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >