महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित की लोगों ने की जमकर पिटाई

सदर थाना क्षेत्र के एक वार्ड में शनिवार की सुबह एक अधेड़ द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास और छिनतई का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

बड़ी मशक्कत से आरोपित को भीड़ से बचाकर ले गयी पुलिस

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के एक वार्ड में शनिवार की सुबह एक अधेड़ द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास और छिनतई का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये. लोगों ने आरोपित को मौके पर ही पकड़ लिया व उसकी जमकर पिटाई कर दी. आरोपित भाग कर अपने कमरे में छिप गया. लोगों ने आरोपित के आवास को घेर कर पत्थरबाजी की. इसके बाद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी. सूचना पर सदर पुलिस पहुंची, लेकिन लोगों के आक्रोश को देख कर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा. पुलिस जब भीड़ से बचाकर ले जाने लगी तो भीड़ ने पुलिस की अभिरक्षा में ले जा रहे आरोपित पर हमला कर दिया. पुलिस बड़ी मशक्कत से आरोपित को भीड़ से बचाकर अपने साथ थाना ले गयी. घटना को लेकर पूरे मोहल्ले में तनाव का माहौल बना रहा. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाना पड़ा. सदर एसडीपीओ आलोक कुमार व थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी.

मायके में शादी समारोह में शामिल होने आयी थी महिला

बताया जाता है कि पीड़िता अपने मायके में भाई के लड़के की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आयी हुई थी. रात में शादी के कारण अधिकांश लोग बारात गये हुए थे. सुबह पीड़िता शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी. इसी दौरान पहले से घात लगाये बैठे आरोपित ने उसे रास्ते में रोक लिया. महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित ने उसे जबरन पकड़कर पास के बांसबिट्टी की ओर खींच लिया और वहां दुष्कर्म का प्रयास किया. विरोध करने पर आरोपित ने महिला से छिनतई की व गला दबा कर मारने का प्रयास किया.

महिला के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीण

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया. उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े. ग्रामीणों को आता देख आरोपित भागने की कोशिश करने लगा. लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया. घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपित की जमकर पिटाई कर दी. आरोपित की पहचान कपसिया, पतरघट निवासी सिपू सिंह के रूप में हुई है, जो पीड़िता के घर के बगल किराये के मकान में भाड़े पर रहता है.

उग्र भीड़ से बचाकर पुलिस ने हिरासत में लिया

सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती उग्र भीड़ से आरोपित को सुरक्षित निकालना था. लोगों का गुस्सा इतना अधिक था कि स्थिति कभी भी बिगड़ सकती थी. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपित को भीड़़ के कब्जे से बाहर निकाला और उसे हिरासत में लेकर सदर थाना ले गयी. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और भरोसा दिलाया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जायेगी. सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था. पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है. आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >