आध्यात्मिक रूप में विकसित हो चुका है बिषहरा मंदिर
दो दिवसीय महोत्सव का सांसद ने किया उद्घाटन
कहरा. मां बिषहरा दिवारी मंदिर में बुधवार को दो दिवसीय मां बिषहरा महोत्सव का उद्घाटन सांसद दिनेश चंद्र यादव, डीएम दीपेश कुमार, डीडीसी गौरव कुमार, एसडीएम श्रेयांस तिवारी, प्रखंड प्रमुख रचना प्रकाश, जिप उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, जदयू नेता घनश्याम चौधरी व अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वल्लित कर किया.
इस मौके पर सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि मेरे कार्यकाल में अपने क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं के साथ-साथ दिवारी स्थान, बाबा मटेश्वर धाम, कारु खिरहर मंदिर सहित अन्य आध्यात्मिक विकास पर अपना ध्यान केंद्रित किया. जिसके कारण आज सभी मंदिर स्थानीय लोगों के सहयोग से आध्यात्मिक रूप में विकसित हो सका, जिसके लिए सहरसा के लोगों को सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया.डीएम दीपेश कुमार ने कहा कि मंदिर का निर्माण देश के दक्षिण भारत में बने मंदिर के तर्ज पर निर्माण होने के कारण इसकी भव्यता और बढ़ाती है. जिसके कारण भी बिषहरा मंदिर अपना एक विशेष स्थान बनाता है. मंदिर से संबंधित और विकास के लिए अपने स्तर से भी मंदिर परिसर का घेराबंदी, सड़क चौड़ीकरण सहित अन्य बचे विकास कार्यों को कराने का आश्वासन दिया. डीडीसी गौरव कुमार ने कहा कि मंदिर का निर्माण एक अलौकिक तरीके से बना हुआ प्रतीत होता है, जो किसी भी श्रद्धालु को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है. जिसकी सुंदरता बरकरार रखने के लिए मंदिर कमेटी सदस्य सहित स्थानीय लोगों को सहयोग देते रहने की बात कही. एसडीओ श्रेयांश तिवारी ने अपने स्वागत भाषण में क्षेत्र में बने ऐसे भव्य मंदिर के लिए स्थानीय सांसद को साधुवाद दिया. धीरेंद्र यादव ने कहा कि सांसद के अथक प्रयास के कारण ही दिवारी मंदिर का ख्याति मिथिलांचल से आगे बढ़ते देश के मानचित्र पर आया है. महोत्सव में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने भी शिरकत की एवं सांसद दिनेश चंद्र यादव द्वारा मंदिर निमार्ण कराने को लेकर उन्हें साधुवाद दिया. जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने कहा कि सांसद ने आज तक कभी अपने निजी कार्यों के लिए किसी से मदद नहीं ली, लेकिन मंदिर निर्माण के लिए मदद सहित भिक्षाटन भी किया, जो सांसद को एक अलग तरह की पहचान बनाती है. इसके पूर्व मां बिषहरी मंदिर के महात्म्य पर आधारित एक पुस्तक का भी विवेचना किया गया. इस मौके पर मंदिर निर्माण समिति के सदस्य ओम खेमका, संतोष दत्ता, घनश्याम चौधरी, लड्डू बाबा, अर्जुन चौधरी, प्रखंड प्रमुख रचना प्रकाश, जिप उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, मुखिया अभिषेक ठाकुर, पूर्व जिप उपाध्यक्ष छत्री यादव, जिप सदस्य बिड्डू सिंह, नवलकिशोर सिंह, मंदिर कमेटी अध्यक्ष रामबहादुर यादव, संजीव कुमार, इंदल यादव व अन्य मौजूद थे. उद्घाटन समारोह के बाद कोलकाता के कलाकारों के द्वारा विशेष झांकी की प्रस्तुति दी गयी. जिसके बाद स्थानीय व बाहर से आये कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. महोत्सव का शुभारंभ कोलकाता से आये कलाकारों ने गणेश की आराधना पर आधारित नृत्य संगीत का प्रस्तुत कर किया, जिसने दर्शकों का मनमोह लिया. उसके बाद राष्ट्रीय सहित अन्य विभिन्न संगीतों पर अपनी सामूहिक नृत्य संगीत की प्रस्तुति देकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया. वहीं राधा कृष्ण पर आधारित नृत्य संगीत और झांकी ने दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया. उसके बाद स्टैंडअप काॅमेडियन वीआइपी द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर पर आधारित काॅमेडी से लोगों का खूब मनोरंजन किया. जिसके बाद पार्श्व गायिका वर्षा त्रिपाठी ने अपनी गायिकी से लोगों को कार्यक्रम खत्म होने तक बांधे रखा.
