अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

सहरसा . सदर थाना गश्ती पुलिस टीम द्वारा सोमवार को मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना, बभनी गांव निवासी मो इजहार के पुत्र मो इबरार अंसारी को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि बाइक पर सवार इबरार अंसारी शराब ले जा रहा था. उसके पास से 200 एमएल विदेशी शराब बरामद हुआ. जिसको लेकर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है. आरोपित को जेल भेज दिया गया है. पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार सिमरी बख्तियारपुर. बलवाहाट थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए पांच लीटर देसी शराब के साथ भगवानपुर निवासी पहारी मुखिया को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बलवाहाट थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30 (ए) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है. आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >