कहरा कुटी से डॉ आंबेडकर चौक तक सड़क चौडीकरण की मिली स्वीकृति

कहरा कुटी से डॉ आंबेडकर चौक तक सड़क चौडीकरण की मिली स्वीकृति

विधायक के प्रयास से मिली स्वीकृति, यातायात होगा काफी सुगम सहरसा . सदर विधायक डॉ आलोक रंजन के प्रयास से जिला मुख्यालय के कहरा कुटी से डॉ भीमराव आंबेडकर चौक, जज कॉलोनी भाया बेंगहा पथ के चौड़ीकरण के लिए पथ निर्माण विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है. जिससे लोगों को अब बड़ी राहत मिलेगी. विधायक डॉ आलोक रंजन ने इसको लेकर उप मुख्यमंत्री व पथ निर्माण मंत्री से भेंट कर क्षेत्र की आवश्यकता को लेकर एक विवरणात्मक पत्र सौंपा था. जिस पर सकारात्मक कार्यवाही करते पथ निर्माण विभाग ने 3.75 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को 15 करोड़ की लागत से स्वीकृति कदे दी है. विधायक डॉ आलोक रंजन ने कहा कि यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के साथ बड़े शहरों को जोड़ने वाली पथ है. जिस पर प्रतिदिन हजारों बड़े यात्री वाहन एवं मालवाहक वाहन गुजरते हैं. इस पथ की चौड़ाई कम होने के वजह से जाम की समस्या बनी रहती है. लेकिन अब पथ चौड़ीकरण होने के बाद इससे निजात मिलेगी. जिससे ना केवल आवागमन सरल होगा. बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा. उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं पथ निर्माण मंत्री नीतीन नवीन का जिले की जनता के ओर से आभार प्रकट करते कहा कि सहरसा के विकास के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >