मोटर पंप चोरी को लेकर थाने में दिया आवेदन

मोटर पंप चोरी को लेकर थाने में दिया आवेदन

सहरसा . सदर थाना क्षेत्र के महावीर चौक धर्मशाला रोड स्थित अलंकार ज्वेलर्स एंड संस के आगे लगा पानी का मोटर पंप सोमवार की सुबह चोरी हो गया. दुकान खोलने पर मालिक ने देखा कि मोटर गायब है. सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोर की गतिविधि साफ नजर आयी. पीड़ित संजय स्वर्णकार ने चोरी की आशंका चंदन रजक एवं उसके साथियों पर जतायी है. उन्होंने फुटेज की क्लिप पुलिस को सौंपी. थानाध्यक्ष ने मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak kumar

दीपक कुमार प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. त्रिवेणीगंज (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >