बाइक व पत्नी के गले से सोने की चेन छीनने का आरोप

भराही में पीपल पेड़ के पास बाइक छीन लेने एवं मारपीट करने को लेकर भरौली वार्ड आठ निवासी संतोष कुमार ने थाना में आवेदन देकर बाइक बरामद की गुहार लगायी है.

सहरसा. जिला मुख्यालय से सटे सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के भराही में पीपल पेड़ के पास बाइक छीन लेने एवं मारपीट करने को लेकर भरौली वार्ड आठ निवासी संतोष कुमार ने थाना में आवेदन देकर बाइक बरामद की गुहार लगायी है. दिये आवेदन में उन्होंने कहा कि सोमवार को वे सहरसा से अपने पत्नी के साथ अपने गांव भरौली जा रहे थे. रास्ते में अचानक भर्राही में पीपल पेड़ के पास सुबह में दो बाइक पर सवार चार युवकों ने घेर लिया एवं गाली-गल्लोज करने लगा. जब उनकी पत्नी ने मना किया तो नामित युवकों ने अपने कमर से श्रीनट निकाल लिया एवं उनकी कनपट्टी में सटा दिया एवं गाड़ी की चाबी छीन ली. इस दौरान नामित युवक ने उनकी पत्नी के गले से सोने का एक भरी का चेन छीन लिया. गाड़ी का नंबर बीआर 19 के 0314 है एवं रंग लाल है. उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >