पुलिस पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

पतरघट.पतरघट पुलिस पर बीते दिनों जानलेवा हमला किए जाने के मामले में नामजद अभियुक्त बनाये गये मो मोजाहिद आलम ग्राम पंचायत पतरघट रहीम टोला बस्ती निवासी को गुप्त सूचना के आधार पर कांड के अनुसंधानकर्ता पुअनि दुर्गेश कुमार के द्वारा पुलिस बल के सहयोग से शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया. वहीं दूसरी और पतरघट थाना के नामजद अभियुक्त पतरघट थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊंटी नवटोलिया बस्ती निवासी अंकज कुमार पिता शिवकुमार यादव को पीटीसी धर्मवीर चौधरी के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >