सड़क दुर्घटना से एक युवक जख्मी

सड़क दुर्घटना से एक युवक जख्मी

बेलहर.थाना क्षेत्र के बेलहर-झाझा मुख्य मार्ग पर झुनका नदी के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक बुरी तरीके से जख्मी हो गया. जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है. जख्मी युवक की पहचान मुंगेर जिला के असरगंज थाना अंतर्गत नयागांव निवासी बंटी कुमार के रूप में हुई है. जो अपने एक साथी के साथ बाइक से घर जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. बताया जा रहा कि जख्मी बंटी कुमार को सड़क पर छोड़कर ही दूसरा साथी बाइक लेकर भाग गया. उधर स्थानीय लोगों ने सड़क पर जख्मी को देखकर मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस व अस्पताल को दी.सूचना मिलने पर पहुंचे एंबुलेंस से जख्मी को अस्पताल लाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >