जॉब कैंप में कुल 10 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

श्रम संसाधन विभाग के तहत बुधवार को अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा कहरा प्रखंड परिसर में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया.

सहरसा. श्रम संसाधन विभाग के तहत बुधवार को अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा कहरा प्रखंड परिसर में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड के नियोजक ने भाग लिया. इस एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन सहायक निदेशक नियोजन भरतजी राम की देखरेख में आयोजित किया गया. इसमें इच्छुक आवेदक ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. इस जॉब कैंप में 31 प्रतिभागी शामिल हुए. सभी आवेदकों से बायोडाटा लिया गया. साक्षात्कार के बाद कुल 10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा गुरुवार को सौरबजार प्रखंड कैंपस में एक दिवसीय जॉब कैंप आयोजित होगा. जॉब कैंप के सफल संचालन में नियोजन पदाधिकारी, जिला कौशल प्रबंधक, जिला कौशल विशेषज्ञ एवं सभी नियोजनालय कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही. फोटो – सहरसा 11 – जॉब कैंप में भाग लेते अभ्यर्थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >