शादी में व्यवधान करने से मना करने पर किया जानलेवा हमला

शादी में व्यवधान करने से मना करने पर किया जानलेवा हमला

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बस्ती में शादी में व्यवधान करने से मना करने पर युवक द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. पीड़िता आरती देवी ने सदर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. आवेदन में पीड़ित ने बताया कि पुत्री की शादी 15 फ़रवरी को निर्धारित है और शादी की तैयारियों के दौरान उन्हें आशंका हुई कि मोहल्ले के ही कुछ लोग कार्यक्रम में बवाल कर सकते हैं. जिसको लेकर 13 फरवरी की रात करीब 10 बजे स्थानीय लोगों के साथ बंटी कुमार के घर शिकायत करने पहुंची. बातचीत के दौरान बंटी कुमार और विवेक कुमार द्वारा लाठी व खंती से हमला कर दिया गया. इस दौरान खंती लगने से मोहल्ले के मो रजी अहमद के सिर में गंभीर चोट आयी व रजी अहमद खून से लथपथ होकर गिर पड़ा. घटना में बंटी की मां वीना देवी पर भी केरोसिन तेल से भरा गैलन फेंक कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. घायल मो रजी अहमद को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. पीड़िता ने आशंका जतायी है कि शादी के दौरान आरोपित पक्ष द्वारा किसी बड़ी अनहोनी को अंजाम दिया जा सकता है. मामले को लेकर सदर पुलिस मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >