कोसी में डूबने से बालक की मौत

कोसी में डूबने से बालक की मौत

महिषी. क्षेत्र के महिषी दक्षिणी पंचायत के कोठिया कुशहा टोला निवासी कैलाश चौधरी के आठ वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार का कोसी किनारे शौच के दौरान पैर फिसलने से डूब कर मौत होने से परिजनों व ग्रामीणों में मातम का माहौल बना है. घंटों स्थानीय गोताखोरों के प्रयास से शव को पानी से बाहर निकालने में सफलता मिली. सूचना पर राजस्व कर्मचारी व पुलिस अधिकारी ने घटना स्थल पर पहुंच शव को पोस्टमॉर्टम में भिजवाया. मुखिया पंकज कुमार सिंह, पूर्व मुखिया नरेश कुमार यादव, सरपंच संजीव कुंवर, पैक्स अध्यक्ष रामाशीष कुंवर, वार्ड सदस्य जवाहर कुंवर, समाजसेवी अमरेंद्र कुमार सहित अन्य ने बच्चे की असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते अंचल प्रशासन से आपदा राहत कोष से मुआवजा भुगतान किये जाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >