एसबीआई धबौली शाखा में वित्तीय सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित प्रधानमत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दिया गया चेक पतरघट. भारतीय स्टेट बैंक की धबौली शाखा में शुक्रवार को बैंक प्रबंधन द्वारा वित्तीय सहायता व सामाजिक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृत खाताधारक के आश्रित परिजनों को दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक कुमार जयभद्र ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही भारतीय स्टेट बैंक की धबौली शाखा का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने मौजूद लोगों से अधिक से अधिक बैंक खाता खुलवाने तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने की अपील की. मृत खाताधारक के आश्रित को मिला सहायता राशि का चेक इस दौरान शाखा प्रबंधक द्वारा धबौली पूर्वी पंचायत निवासी स्वर्गीय सरिता देवी के पति सुशील राम को दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया. मौके पर एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक रूद्रानंद कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मात्र 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का जीवन बीमा लाभ दिया जाता है. वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दुर्घटना से असामयिक मृत्यु होने पर दो लाख रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है. कार्यक्रम में मौजूद बैंक कर्मियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों को वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. मौके पर बैंक सेवा प्रबंधक अविनाश कुमार, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक रूद्रानंद कुमार, जीविका बीपीएम प्रवीणा कुमारी, बैंक कर्मी सोनू कुमार, अमित कुमार, प्रभाष कुमार, दीपक कुमार, सत्यम कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य मौजूद रहे.
आश्रित को सौंपा गया दो लाख रुपये का चेक
आश्रित को सौंपा गया दो लाख रुपये का चेक
