रेलवे ट्रैक के पास जेसीबी फूंकने मामले में तीन नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

तीन नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

सौरबाजार . सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर बैजनाथपुर और मिठाई रेलवे स्टेशन के बीच समपार फाटक संख्या 97 सी और 98 सी पर अंडरपास पुल बनने के बाद रेलवे और स्थानीय प्रशासन द्वारा ढाला को काटकर बंद करने के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा विरोध-प्रदर्शन करने, जेसीबी फूंकने और रेल रोकने मामले में बैजनाथपुर थानाध्यक्ष में तीन नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तीरी गांव निवासी जेसीबी मशीन के मालिक रंधीर कुमार के आवेदन पर तीन नामजद व 25 अज्ञात महिला-पुरुष पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है, पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि रेलवे विभाग के अधिकारियों के कहने पर हम अपनी जेसीबी मशीन लेकर परिहरपुर गांव के पास ढाला काटने पहुंचे थे. जहां ढाला काटने का विरोध कर रहे ग्रामीण महिला-पुरुष ने हमारे जेसीबी में आग लगाकर जला दिया. जब तक अग्नि शामक की टीम पहुंची, सबकुछ जलकर राख हो चुका था. इधर रेलवे विभाग के अधिकारी भी घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं और उपद्रव व आगजनी करने वाले लोगों को चिह्नित कर उन पर कड़ी कार्रवाई के मूड में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >