विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

सहरसा : बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के वैजनाथपुर ओपी अन्तर्गत वैजनाथपुर वार्ड संख्या चार निवासी शंभू शर्मा की तीस वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित महिला ने महिला थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. दिये गये आवेदन में […]

सहरसा : बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के वैजनाथपुर ओपी अन्तर्गत वैजनाथपुर वार्ड संख्या चार निवासी शंभू शर्मा की तीस वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित महिला ने महिला थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है.

दिये गये आवेदन में पीड़ित महिला ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह पांच बजे अपने आंगन के चापाकल पर बर्तन धो रही थी. इसी दौरान स्थानीय पिंटू यादव उर्फ बुच्ची यादव ने उसका बाल पकड़ कर पटक दिया और शरीर का कपड़ा फाड़ दिया. कपड़े फाड़ने के बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने बताया कि उसके द्वारा हो हल्ला करने पर आरोपी ने उसे लात घुसे से मारपीट किया और हो हल्ला के कारण आस पड़ोस के लोगों के जमा होने के कारण भाग गया.

भागने के क्रम में आरोपी पिंटू यादव का चप्पल और ऊनी शाल वहीं छुट गया. पीड़ित महिला ने महिला थाने में आवेदन देकर कारवाई करने की मांग की है. वहीं पीड़ित महिला के पति शंभू शर्मा ने बताया कि उसने आरोपी पिंटू यादव से जमीन खरीदने के लिए पैसा दिया था लेकिन अब वह जमीन नहीं देना चाहता है इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >