सहरसा में मुठभेड़, हथियार समेत चार बदमाश गिरफ्तार

सहरसा : बिहार के सहरसा जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और अपराधियों के साथ जमकर मुठभेड़ हुई. पटना एसटीएफ और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में रामानंद यादव गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. मुठभेड़ सहरसा के चिड़ैया थाना क्षेत्र में हुई. इस दौरान एसटीएफ की टीम को भारी मात्रा […]

सहरसा : बिहार के सहरसा जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और अपराधियों के साथ जमकर मुठभेड़ हुई. पटना एसटीएफ और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में रामानंद यादव गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. मुठभेड़ सहरसा के चिड़ैया थाना क्षेत्र में हुई. इस दौरान एसटीएफ की टीम को भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं.

बरामद हथियारों में पुलिस से लूटी गयी रायफल भी शामिल है. आईजी ऑपरेशन के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है. एसटीफ को अपराधियों के इकट्ठा होने की खबर मिल जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. इस दौरान अपराधियों ने गोलीबारी भी शुरू कर दी. एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए ये सफलता हासिल की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >