मतदाता जागरूकता संबंधित कार्यक्रम का करें आयोजन

मतदाता जागरूकता संबंधित कार्यक्रम का करें आयोजन

निर्वाचन में दिव्यांग जन व वरिष्ठ नागरिकों की सुगम सहभागिता को लेकर हुई बैठक सहरसा . पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन में दिव्यांग जन व वरिष्ठ नागरिकों की सुगम सहभागिता करने संबंधित बिंदुओं पर विचार-विमर्श निमित्त मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट मॉनीटरिंग कमेटी की बैठक की गयी. समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डीएमसीएई का गठन किया गया है. जिसके सचिव उप विकास आयुक्त एवं सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, डीपीआरओ आईपीआरडी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा व दिव्यांगजन सशक्तिकरण सचिव कोसी क्षेत्रीय दिव्यांग कल्याण समिति इसके सदस्य के रूप में नामित हैं. समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गयी कि समिति का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन में दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करना है. जिसको लेकर यथाशीघ्र दिव्यांग मतदाताओं को सुव्यवस्थित निर्वाचन सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया. मतदान केंद्रों पर दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को नियमानुसार आवश्यक सुविधा प्रदान करने के लिए मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने के बाद तत्संबंधी प्रतिवेदन उपलब्ध कराने एवं निर्वाचक साक्षरता क्लब के माध्यम से नियमित अंतराल पर मतदाता जागरूकता संबंधित कार्यक्रम आयोजन का निर्देश दिया गया. बैठक में निदेशक डीआरडीए, उप निर्वाचन पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी/जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >