आक्रोश. सैकड़ों वृद्ध, नि:शक्त व विधवा पेंशन लाभुकों ने किया हंगामा

मैदान में गुजारी रात, पर नहीं मिली पेंशन प्रखंड के कठडुमर पंचायत के सैकड़ों वृद्ध, नि:शक्त एवं विधवा पेंशन लाभुकों ने पेंशन नहीं मिलने पर शनिवार को हाई स्कूल उच्च विद्यालय मैदान में प्रदर्शन किया. इस दौरान लाभुकों ने सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की. सिमरी नगर : […]

मैदान में गुजारी रात, पर नहीं मिली पेंशन

प्रखंड के कठडुमर पंचायत के सैकड़ों वृद्ध, नि:शक्त एवं विधवा पेंशन लाभुकों ने पेंशन नहीं मिलने पर शनिवार को हाई स्कूल उच्च विद्यालय मैदान में प्रदर्शन किया. इस दौरान लाभुकों ने सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की.
सिमरी नगर : कई महीनों से पेंशन नहीं मिलने व पेंशन वितरण के नाम पर प्रखंड कार्यालय बुलाने के बाद भी पेंशन नहीं देने पर आक्रोशित लाभुकों ने शनिवार को नाराजगी व्यक्त की.
रात गुजारी मैदान में
पेंशन की आस में पिछले दो दिनों से परेशान लाभुक रामदेव सादा, सुनरी देवी, भूमि राम, महेंद्र राम, रामेश्वर सादा ने बताया कि बोलिए सर, ये कैसा इंसाफ है. हम तटबंध के अंदर से आये हैं और पेंशन की आस में शुक्रवार सुबह से परेशान हैं. शुक्रवार को भी हमें पेंशन नहीं दिया गया और शनिवार को देने का वादा किया गया.
इस वजह से शुक्रवार रात भूखे-प्यासे हमने हाई स्कूल फील्ड पर खुले आसमान के नीचे गुजारी. वहीं शनिवार सुबह जब हमें पेंशन देने की बारी आयी, तो हमें फिर से इंतजार करने को कह शुक्रवार की तरह वार्ड एक से पेंशन बांटना शुरू कर दिया गया, जो समझ से परे है.
कई समस्याओं से भरा है वितरण कार्यक्रम: इस सप्ताह गुरुवार को बेलवाड़ा और शनिवार को कठडुमर पंचायत के लाभुकों ने वितरण कार्यक्रम के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की. यह पेशन वितरण कार्यक्रम की रूपरेखा की पोल खोलता है. लाभुकों के अनुसार कई तरह की कमियां गिनवा कर उन्हें पेंशन से महरूम कर दिया जाता है. वहीं पेंशन कार्य में लगे कर्मचारियों ने बताया कि पेंशन वितरण रजिस्टर वार्ड के अनुसार नहीं है,
इस कारण परेशानी हो रही है. कर्मचारी ने बताया कि लगभग नौ सौ उन्नीस लाभुकों के बीच पेंशन वितरण करना है. इसमें 226 लाभुकों को पेंशन शुक्रवार को दिया गया. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक पेंशन वितरण कार्यक्रम के लिए ब्लॉक से हर रोज काफी विलंब से पैसा मिलता है, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >