नप अध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव का फैसला आज

सिमरी बख्तियारपुर : नगर पंचायत अध्यक्षा सीमा कुमारी गुप्ता पर लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव की बैठक गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में होगी. जिसमें वार्ड पार्षदों द्वारा लगाये अविश्वास प्रस्ताव व उनके कारणों को लेकर चर्चा होगी. कार्यापालक पदाधिकारी रीता कुमारी ने बताया कि वार्ड पार्षद नरेश कुमार निराला,परिमल कुमार, सुलेखा देवी, कलावती देवी व […]

सिमरी बख्तियारपुर : नगर पंचायत अध्यक्षा सीमा कुमारी गुप्ता पर लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव की बैठक गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में होगी. जिसमें वार्ड पार्षदों द्वारा लगाये अविश्वास प्रस्ताव व उनके कारणों को लेकर चर्चा होगी. कार्यापालक पदाधिकारी रीता कुमारी ने बताया कि वार्ड पार्षद नरेश कुमार निराला,परिमल कुमार, सुलेखा देवी, कलावती देवी व दिनेश मालाकार ने नगर अध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव लगाया था.

क्षेत्र में नगर पंचायत की अध्यक्ष सीमा कुमारी गुप्ता काबिज रहेंगी या नहीं इस बात की चर्चा हो रही है. दोनों गुटों के पार्षद अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए वार्ड पार्षदों को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं. पूर्व में भी नगर अध्यक्ष सीमा कुमारी गुप्ता पर अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया था जिसमें नगर अध्यक्ष ने जीत हासिल कर अपनी कुरसी बरकरार रखी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >