महाविद्यालय संस्थापक नागेश्वर भगत की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि महिषी. क्षेत्र के लहटन चौधरी महाविद्यालय पस्तवार बलुआहा के संस्थापक सह पूर्व सचिव स्व नागेश्वर भगत की पांचवीं पुण्यतिथि पर महाविद्यालय कर्मियों ने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर महान विभूति को नमन किया. प्राचार्य परमेश्वर साह की अगुवाई में शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने स्व भगत की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. पुष्पांजलि के बाद आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते प्राचार्य परमेश्वर साह ने कहा कि गरीब परिवार में जन्मे नागेश्वर भगत आर्थिक तंगी के कारण स्वयं उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके. महान स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मंत्री स्व लहटन चौधरी के सानिध्य में दशकों तक सामाजिक कार्यों में लगे रहे. चौधरी को अपना आदर्श मान कोसी से संतप्त इलाके में गरीब परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने की मंशा से महाविद्यालय की नींव रखी. आज क्षेत्र के हजारों बच्चे शिक्षित हो राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सेवारत हैं. महाविद्यालय परिवार उनके त्याग व समर्पण से अभिभूत है. मौके पर प्रो सुशील कुमार झा, प्रो शुभेंदु मिश्रा, प्रो खलील अहमद, प्रो शिशुपाल कुमार, कार्यालय कर्मी चंद्रमोहन ठाकुर, ऋषि मुनि, आदित्यनाथ झा, राजमोहन सिंह सीमा देवी, बुचैन राय सहित अन्य मौजूद थे.
गरीब परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने की मंशा से महाविद्यालय की रखी नींव
क्षेत्र के लहटन चौधरी महाविद्यालय पस्तवार बलुआहा के संस्थापक सह पूर्व सचिव स्व नागेश्वर भगत की पांचवीं पुण्यतिथि पर महाविद्यालय कर्मियों ने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर महान विभूति को नमन किया.
