प्रोन्नत वेतनमान को लेकर संघर्ष का लिया निर्णय

मुख्यालय पंचायत महिषी उत्तरी के मध्य विद्यालय सतरवार में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक हुई.

महिषी. मुख्यालय पंचायत महिषी उत्तरी के मध्य विद्यालय सतरवार में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक हुई. प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में संचालित बैठक को संबोधित करते मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सह राज्य सचिव निरंजन कुमार ने कहा कि शिक्षक नियोजन नियमावली 2012 व 2020 में बारह वर्ष सेवा के बाद कालबद्ध प्रोन्नति का प्रावधान किया गया था. विभागीय अधिकारियों की मनमानी के कारण पात्र शिक्षक लाभ से वंचित हैं. हमें अपने अधिकारों के लिए एकजुट हो संघर्ष का शंखनाद करना होगा. विशिष्ट अतिथि सिमरी प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सुमन ने कहा कि विभाग के द्वारा पूर्व में शिक्षकों को प्रोन्नति दी गयी, लेकिन कुछ महीनों बाद हीं प्रोन्नत वेतनमान पर रोक लगा देना निंदनीय व चिंता का विषय है. प्रवीण कुमार ने अध्यक्षीय वक्तव्य में तीखा प्रहार करते कहा कि शिक्षकों के वेतन व एरियर भुगतान, चिकित्सा व मातृत्व अवकाश सहित अन्य सुविधाओं के बदले प्रखंड व जिला के अधिकारी व कार्यालय कर्मियों के द्वारा आर्थिक दोहन किया जाता है. अगर एक सप्ताह के अंदर कालबद्ध प्रोन्नति व वेतनमान भुगतान पर विभागीय पहल शुरू नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. मौके पर विद्यालय प्रधान रंजन कुमार, शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष अजय प्रेम, प्रखंड सचिव पांडव नारायण पंडित, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, कार्यालय मंत्री अनोज कुमार सिंह, प्रमोद कुमार मिश्र, अरुण पाठक, अजय झा, अजीत पासवान सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >