सहरसा में इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेगा: दिनेश

सदन में उठाया सवाल, सरकार ने कहा, शीघ्र होगी कवायद सहरसा नगर : सिमरी बख्तियारपुर के विधायक व जदयू नेता दिनेश चंद्र यादव द्वारा मंगलवार को विधानसभा में जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना को लेकर उठाये गये तारांकित प्रश्न के जवाब में संबंधित विभाग के मंत्री ने कहा कि सहरसा में कॉलेज के लिए […]

सदन में उठाया सवाल, सरकार ने कहा, शीघ्र होगी कवायद

सहरसा नगर : सिमरी बख्तियारपुर के विधायक व जदयू नेता दिनेश चंद्र यादव द्वारा मंगलवार को विधानसभा में जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना को लेकर उठाये गये तारांकित प्रश्न के जवाब में संबंधित विभाग के मंत्री ने कहा कि सहरसा में कॉलेज के लिए भूमि उपलब्धता हेतु डीएम से अनुरोध की गयी है.
जिला प्रशासन द्वारा भूमि हस्तांतरित होते अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के प्रावधान के अनुसार कॉलेज खोलने की स्वीकृति दी जायेगी. विधायक श्री यादव ने कहा कि राज्य के सभी कॉलेज में सरकार द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज खोली जायेगी. उन्होंने बताया कि स्थानीय पोलिटेकनिक कॉलेज के पास 20 एकड़ भूमि उपलब्ध है. जबकि इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए साढ़े सात एकड़ भूमि की आवश्यकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >