छोटे परदा की जरूरत बन गया सहरसा का विनोद
बॉलीवुड व धारावाहिकों में पहचान स्थापित कर चुका है अभिनेता
थियेटर से की थी सफर की शुरुआत
सहरसा नगर : फिल्म या टीवी स्क्रीन पर आने के लिए सिर्फ आपकी कद-काठी या रंग व फीगर ही महत्व नहीं रखता है. आपकी अभिनय क्षमता व प्रतिभा ही आपको स्थापित करती है. इन्हीं बातों को सहरसा के कृष्णा नगर के विनोद साह ने सच कर दिखाया है. अभिनय क्षमता व काबिलियत के बूते विनोद टीवी धारवाहिकों में घर-घर का चहेता बन चुका है. जीटीवी, स्टार, सोनी, सब टीवी सहित कलर्स चैनल पर अभी तक अभिनेता विनोद के दो दर्जन से अधिक धारावाहिक टेलिकास्ट हो चुके हैं.
इसके अलावा दर्जनों विज्ञापन फिल्मों में भी विनोद अपनी अभिनय को साबित कर चुके हैं. जिसमें आपीएल व अभिनेत्री विद्या बालन के साथ भारत स्वच्छता मिशन का एड प्रमुख है. हिंदी सिनेमा मर्दानी, सन्नी देवल के साथ मोहल्ला अस्सी व राजपाल के साथ तुका फीट के जरिये अभिनेता विनोद ने सिल्वर स्क्रीन तक पहुंच बना ली है.
